साउथ के फेमस एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और उनकी पत्नी सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) ने शादी के 4 साल बाद तलाक लेने का फैसला कर लिया है. दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है. इसके लिए सामंथा और नागा ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है लेकिन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता हमेशा रहेगा.

सामंथा ने पोस्ट शेयर करने के बाद कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है. सामंथा की पोस्ट पर अब कोई भी अपना रिएक्शन दे सकेगा. कमेंट सेक्शन बंद करने की वजह इस रिश्ते पर अब और बात ना करना बताया जा रहा है. सामंथा ने अपनी राहें कर ली हैं और अब वह नागा चैतन्य से अपना तलाक पर कोई बात नहीं करना चाहती हैं. इससे पहले सामंथा ने तलाक के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि वह अब इस रिश्ते को और आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं. 

सामंथा ने अपने तलाक को लेकर कही ये बात 

सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए. बहुत सोचने के बाद मैंने और चैतन्य ने अलग होने का फैसला लिया है. हमने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते अलग करने का फैसला लिया है. हम बहुत लकी हैं कि हम दस सालों से ज्यादा समय से दोस्त हैं जो हम दोनों के रिलेशनशिप का आधार थी. हमारे बीच दोस्ती हमेशा रहेगी.” बता दें कि बीते कुछ समय से सामंथा और नागा चैतन्य के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था. सामंथा ने अपने नाम के आगे से ‘अक्किनेनी’ टाइटल भी हटा लिया था. दोनों के बीच तलाक की रिपोर्ट्स भी सामने आ रही थीं.  दोनों ने साल 2017 में शादी की थी. 

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 15 : Salman Khan के सामने Afsana Khan ने किया खुलासा, शो में आने के लिए शादी को किया पोस्टपोन

Kangana Ranaut ने Naga Chaitanya और Samantha Akkineni के तलाक के लिए ‘बॉलीवुड सुपरस्टार’ को ठहराया दोषी, कही ये बात



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here