Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान तीन महिला नक्सली मारी गईं. इन महिला नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ रविवार शाम करीब छह बजे कातेकल्याण पुलिस थाने के अंतर्गत अदवाल और कुंजेरात गांवों के बीच जंगल में तब हुई, जब डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान तलाशी अभियान चला रहे थे.

मुठभेड़ के बाद मिले तीन नक्सलियों के शव

उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट रिसर्व गार्ड के साथ मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से तीन महिला नक्सलियों के शव मिले हैं. पल्लव ने बताया कि मारी गई महिला नक्सलियों की पहचान राजे मुचकी, गीता मरकाम और ज्योति उर्फ भीमे नुप्पो के तौर पर की गई है. तीनों कातेकल्याण एरिया कमेटी ऑफ माओइस्ट की सक्रिय सदस्य थीं.

क्या क्या बरामद हुआ

उन्होंने बताया कि तीनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना स्थल से एक 12 बोर की बंदूक, दो देसी रिवाल्वर, एक मज्जल लोडिंग गन, दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), तार, दवाएं, माओवादी साहित्य और दैनिक इस्तेमाल की अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं. उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

Indian Railways ने इन सभी ट्रेनों का बदल दिया टाइम टेबल, आपने भी कराया है टिकट तो फटाफट चेक करें नया टाइम

Delhi Schools Reopen: दिल्ली में कल से खुलेंगे स्कूल, बच्चों को स्कूल भेजने से पहले इन 5 बातों का जरूर रखे ध्यान



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here