Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को ब्लास्ट कर उड़ा दिया है. नक्सलियों के इस हमले में छत्तीसगढ़ पुलिस के 3 जवान शहीद हो गए हैं और 20 से ज्यादा घायल हैं. बताया जा रहा है कि लगातार 3 आईईडी ब्लास्ट हुए हैं. छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में इसकी पुष्टि की है.
पुलिस अधिकारी ने कहा, ”छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के बस को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ा दिया है. घटना में तीन जवान शहीद हो गए हैं जबकि कई अन्य जवान घायल हैं.”







