छत्तीसगढ़ के सुकमा में 19 घंटे का कर्फ्यू लगा है। स्थानीय प्रशासन ने कोरोना के संक्रमण के प्रसार को देखते हुए दोपहर 12 बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू लगाने का यह फैसला लिया है। सुकमा जिला कलेक्टर ने कहा है कि यह आदेश 15 अप्रैल से लागू होगा। दुकानें केवल 7 बजे -12 बजे तक खुली रहने दी जाएंगी।
Curfew to remain imposed in Sukma district from 12 pm to 7 am, in the wake of rise in the number of #COVID19 cases. The order will come into effect from 15th April. Shops will be allowed to remain open from 7 am-12 pm only: Sukma District Collector #Chhattisgarh
— ANI (@ANI) April 13, 2021
रायपुर के अस्पताल के मुर्दाघर में बड़ी संख्या में रखे हुए हैं शव
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी और मृतकों की बढ़ती संख्या के बाद अब डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। राज्य के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल डॉक्टर भीमराव आंबेडकर अस्पताल के मुर्दाघर में बड़ी संख्या में शव रखे हुए हैं। वहीं रायपुर शहर में अब श्मशान घाटों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के लगातार बढ़ोतरी के बीच सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो सामने आयी हैं। वीडियो में राजधानी रायपुर में सबसे बड़े सरकारी अस्पताल आंबेडकर अस्पताल के मुर्दाघर के सामने में बड़ी संख्या में शव रखे दिख रहे हैं जिनका अंतिम संस्कार किया जाना है। इनमें कुछ शव स्ट्रेचर पर रखे दिख रहे है, वहीं कुछ शव जमीन पर हैं। यही हाल पड़ोसी दुर्ग जिले का भी है। वहां बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु होने की जानकारी मिली है।
कोविड-19 के 80 प्रतिशत नये मामले 10 राज्यों में
देश में एक दिन में सामने आ रहे संक्रमण के नये मामलों में से 80.80 प्रतिशत मामले 10 राज्यों से रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और केरल में प्रतिदिन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में रोजाना के नये मामलों को बढ़ना जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 1,61,736 नये मामले दर्ज किए गए हैं।
महाराष्ट्र में सर्वाधिक 51,751 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद 13,604 मामले उत्तर पर्देश में जबकि छत्तीसगढ़ में 13,576 नये मामले सामने आए हैं।







