By : ABP Ganga | Updated : 19 Nov 2020 11:34 PM (IST)

उन्नाव में प्रधान के भ्रष्टाचार के खिलाफ कक्षा 7 में पढ़ने वाली एक छात्रा ने मोर्चा खोल दिया. कक्षा सात की छात्रा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट के बगल में धरना दिया. आरोप है कि जंगल बुजुर्ग गांव के प्रधान ने गांव में शौचालयों का निर्माण पूरा नहीं कराया है. साथ ही योजनाओं का लाभ सुपात्रों को नहीं दिलाया जा रहा है. इसके अळावा छात्रा ने ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत मित्रों पर भी मिली भगत जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने की सूचना पर सीडीओ ने छात्रा और ग्रामीणों को समझाया और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here