अपने समय की जानी-मानी अभिनेत्री वहीदा रहमान आज 83वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीदा रहमान ने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू सिनेमा से की थी। इसके बाद इन्होंने हिंदी, तमिल, मलयालम और बंगाली भाषा में फिल्में कीं। हिंदी फिल्मों से इन्हें काफी पहचान मिली। एक समय ऐसा आया था, जब वहीदा रहमान कोने-कोने में मौजूद दर्शकों के दिल में बसती थीं।

फिल्मी दुनिया में शूटिंग के वक्त कई ऐसी चीजें होती हैं जो हमेशा आपको याद रहती हैं। कुछ ऐसा ही वहीदा रहमान के साथ हुआ था। कुछ समय पहले वहीदा रहमान टीवी कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में आई थीं। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग का एक किस्सा बताया था।

वहीदा रहमान ने इस दौरान फिल्म ‘रेश्मा और शेरा’ की शूटिंग के बारे में बताया, जिसमें एक सीन के वक्त उन्हें बिग बी को थप्पड़ मारना था। वहीदा ने कहा था कि मैंने अमिताभ से मजाक में कहा कि कस के लगाने वाली हूं आपको थप्पड़ और शूट के वक्त सच में उन्हें जोर से थप्पड़ पड़ गया। अमिताभ के रिएक्शन से वहां मौजूद सभी को समझ आ गया था कि उन्हें थप्पड़ जोर से पड़ा है। शूट के बाद अमिताभ मेरे पास आए और उन्होंने कहा, ‘वहीदा जी काफी अच्छा था’। 

Bigg Boss 14: फूट-फूटकर रोईं राखी सावंत, रितेश संग शादी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

श्वेता बच्चन करती हैं भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन की इस आदत से ‘नफरत’, भाई अभिषेक बच्चन के लिए कही यह बात

गौरतलब है कि वहीदा रहमान ने सबसे ज्यादा काम गुरु दत्त साहब के साथ किया। वह एक शानदार डांसर रही हैं। अपनी दिलचस्प परफॉर्मेंस और डांसिंग स्किल्स से वह दर्शकों का मन मोह लेती थीं। वहीदा रहमान ने दो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, ‘रेश्मा और शेरा’ फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड और भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण और पद्म श्री से नवाजी जा चुकी हैं।  



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here