बॉलीवुड स्टार धर्मेन्द्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की लव स्टोरी और शादी का किस्सा किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है. ख़बरों की मानें तो धरम पाजी से पहले हेमा की शादी एक्टर जितेंद्र (Jeetendra) से होने वाली थी. कहते हैं जितेंद्र और हेमा भी एक-दूसरे और बहुत चाहते थे, यहां तक कि हेमा के घरवालों को भी जितेन्द्र पसंद थे.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेमा के घर वालों ने तो जितेन्द्र और हेमा की शादी की डेट भी फिक्स कर दी थी.

बताया जाता है कि यह शादी मद्रास के एक होटल में होनी थी. हालांकि, जिस दिन शादी होनी थी ठीक उसी दिन एक्टर धर्मेंद्र जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा को लेकर वहां पहुंच गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ था. हेमा की शादी टूटते देख उनके पिता बेकाबू हो उठे थे जिसके बाद उन्होंने धर्मेंद्र को वहां से चले जाने के लिए कह दिया था. वहीं, जितेंद्र और हेमा ने भी शादी को बीच में ही रोककर कुछ समय और लेना उचित समझा था. आपको बता दें कि आगे चलकर जहां जितेंद्र की शादी शोभा से हुई वहीं, धरम पाजी की शादी हेमा मालिनी से हुई थी.

जब Jeetendra से Hema Malini की शादी तुड़वाने पहुंचे Dharmendra का हो गया था एक्ट्रेस के पिता से झगड़ा!

वैसे पहले भी हेमा की मौकों पर बता चुकी हैं कि उनके पिता धर्मेंद्र को बिलकुल पसंद नहीं करते थे. वह कई बार इस बात पर नजर रखने के लिए उनके साथ शूटिंग पर आ जाया करते थे कि ये देख सकें कि कहीं धर्मेंद्र उनके साथ ज्यादा फ्रेंडली तो नहीं हो रहे हैं. 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here