हाइलाइट्स:

  • जम्मू-कश्मीर के शोपियों जिले के किलूरा इलाके में शुक्रवार को हुआ एनकाउंटर
  • पुलिस ने बताया कि इस एनकाउंटर में चार अज्ञात आतंकी मारे जा चुके हैं
  • अभी भी इलाके में सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि इस एनकाउंटर में चार अज्ञात आंतकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। एक आतंकी ने सरेंडर कर दिया है इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया गया कि पहले आतंकियों की ओर से ही गोली चलाई गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के किलूरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बल के तलाशी दल पर गोली चला दी और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

सरपंच की हत्या में शामिल थे आतंकी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो आतंकी मारे गए हैं, उसमें से कुछ जम्मू-कश्मीर में सरपंच सुहैल भट की हत्या में भी शामिल थे। अभी तक चार आतंकी मारे गए हैं और एक ने सरेंडर कर दिया है। आतंकियों के पास से दो एके राइफल और तीन पिस्टल बरामद भी बरामद की गई है।

इन्हीं चार आतंकियों में से दो ने सरपंच का अपहरण करके उनकी हत्या की थी। पंच का शव सुबह बगीचे में बरामद हुआ था। मारे गए आतंकियों में शामिल अल बदर के जिला कमांडर ने अपने साथी सुहेल के साथ मिलकर पंच का अपहरण किया था। आर्मी ने बताया कि सीआरपीएफ और आर्मी मिलकर जॉइंट ऑपरेशन चलाया जा रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here