जम्मू कश्मीर में आतंक के सफाए का काम जारी है। हर दिन सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में घाटी में छुपे आतंकी ढेर किए जा रहे हैं। गुरुवार सुबह भी शोपिया में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। इसके अलावा एक हाल ही में भर्ती आतंकी ने सरेंडर कर दिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। सरेंडर करने वाले आतंकी का नाम तौसीफ अहमद बताया जा रहा है।
3 terrorists killed. Search operation underway: Kashmir Zone Police
— ANI (@ANI) May 6, 2021
जम्मू कश्मीर पुलिल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। पुलिस ने ट्वीट किया, “जम्मू-कश्मीर के शोपियां के कनिगाम मेंअल-बद्र आतंकी संगठन के चार नए भर्ती हुए स्थानीय आतंकवादी फंसे हैं। पुलिस और सुरक्षा बल उन्हें सरेंडर करने के लिए मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “सरेंडर के प्रस्ताव को ठुकराते हुए, फंसे हुए आतंकवादियों ने ज्वाइंट सर्च पार्टी पर गोलीबारी की और ग्रेनेड गिराया। जिसके बाद तीन आतंकियों को ढेर किया गया।







