जम्मू पुलिस का कहना है कि ये मामला एक साल पुराना है. युवती की शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है. युवकों पर नशीला पद्दार्थ देकर युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप है.

जम्मू: जम्मू में एक युवती को नशीला पद्दार्थ देकर दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. पीड़ित युवती के पति ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद अब आरोपियों की तलाश जारी है.

जम्मू पुलिस के मुताबिक मामला करीब एक साल पुराना है. लड़की ने शिकायत में लिखा है कि करीब एक साल पहले वो जम्मू (रूरल) में पड़ने वाले इलाके पौणीचक में अपने एक दोस्त के घर पार्टी में गयी थी. इस पार्टी में दो युवको नें उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिला लिया और फिर उससे बलात्कार किया और उसी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच ली. यह दोनों युवक तब से इस युवती को ब्लैकमेल कर उससे पैसे ले रहे हैं

अपनी शिकायत में उसने यह भी कहा है कि हाल ही में उसकी शादी हो गयी लेकिन शादी के बाद भी इन दोनों युवको ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और वो उसे लगातार पैसे की डिमांड करते रहे. इन दोनों युवको की इन मांगो से तंग आकर उस युवती ने साड़ी आपबीती अपने पति को सुनाई जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.

जम्मू पुलिस के मुताबिक मामला एक साल पुराना है इसलिए अब युवती का मेडिकल नहीं हो सकता. पुलिस अब जल्द ही युवती के बयानों को दर्ज करवा इस मामले में आरोपियों की तलाश करेगी.

जम्मू-कश्मीर: ट्रांसपोर्टरों ने दी प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई रोकने की चेतावनी, इन मांगों को लेकर कर रहे हैं हड़ताल



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here