एक्ट्रेस से नेता बनी जय प्रदा ने समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन के लोकसभा में दिए भाषण पर कई बॉलीवुड हस्तियों से मिल रही तारीफ के बाद उन पर निशाना साधा है। लगातार किए जा रहे हमलों से बॉलीवुड का बचाव करते हुए जया बच्चन ने मंगलवार को संसद में कहा कि कुछ लोगों के चलते इंडस्ट्री की छवि खराब की जा रही है। बॉलीवुड में ड्रग्स की समस्या को भोजपुरी एक्टर से बीजेपी सांसद बने रवि किशन की तरफ से उठाने के एक दिन बाद जया बच्चन ने कहा, “जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं।”

रवि किशन का समर्थन करते हुए जय प्रदा ने कहा, “मैं पूरी तरह से रवि किशन जी की ड्रग्स की लत से युवाओं को बचाने की टिप्पणियों का समर्थन करती हूं। हमें ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है, हमें युवाओं को बचाने की जरूरत है। मैं सोचती हूं कि जया बच्चन इस मुद्दे पर राजनीति कर रहीं है।”

ये भी पढ़ें: राज्यसभा में कंगना और रवि किशन का नाम लिए बिना जया बच्चन बोलीं- जिस बॉलीवुड से नाम कमाया, उसे ही गटर बोल रहे कुछ लोग

सोमवार को रवि किशन ने लोकसभा में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था। उन्‍होंने कहा था हमारे फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्‍स पैठ बना चुकी है। रवि किशन ने दावा किया था कि पाकिस्तान एवं चीन से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है तथा यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश है।

इसे जया बच्चन ने अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी जैसे बड़े मुद्दों से लोगों को ध्यान भटकाने की एक “पैंतरा” करार दिया। जया बच्चन ने कहा, “मैं सोचता हूं कि सरकार को अवश्य मनोरंजन उद्योग के साथ खड़ा रहना चाहिए क्योंकि जब भी सरकार ने कोई अच्छा काम किया है तो यह उद्योग मदद को हमेशा आगे आई है।”

जया ने कहा, “मैं इस तरह की बातों से पूरी तरह से असहमत हूं। मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसे लोगों को इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं करने के लिए कहेगी। सिर्फ कुछ लोगों के कारण आप पूरी इंडस्ट्री की छवि को धूमिल नहीं कर सकते।”  गोरखपुर के सांसद रवि किशन का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, “मुझे शर्म आती है कि कल लोकसभा में हमारे एक सदस्य, जो फिल्म उद्योग से हैं, ने इसके खिलाफ बात की। यह शर्मनाक है। जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। गलत बात है।”

ये भी पढ़ें: स्वरा भास्कर ने किया जया बच्चन का सपोर्ट, कंगना से कहा- बस करो प्लीज



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here