बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. वरुण ने रविवार को अपनी बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर ली है और सोशल मीडिया पोस्ट में रोहन की बधाई स्वीकार करते हुए वरुण ने सभी को ये हिंट दे दिया है कि उनसे जल्द ही श्रद्धा कपूर शादी कर सकती हैं. वरुण ने श्रद्धा के बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के बधाई मैसेज पर जवाब दिया है. उनके इस जवाब में वरुण ने कुछ ऐसा लिखा है जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शादी की अगली बारी अब रोहन और श्रद्धा की है.

श्रद्धा कपूर और रोहन एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं, जिनके साथ वरुण ने 2020 के ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ पर काम किया. वहीं रोहन श्रेष्ठा ने एक फोटो शेयर करके वरुण को शादी की बधाई दी. रोहन ने लिखा- ‘बधाई हो VD और Nats. जब आपको पता चलता है फिर पता चल ही जाता है. VD तुम खुशकिस्मत हो’. इसी स्टोरी पर वरुण ने रोहन को लिखा कि, ‘मैं सच में हूं! उम्मीद है तुम भी तैयार हो.’

वरुण धवन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए. बचपन की गर्लफ्रेंड नताशा से वरुण धवन ने 24 जनवरी को अलीबाग में शादी की थी, जिसमें केवल 50 लोग ही शामिल थे. हाल ही में उनकी इंटरनेट पर मेहंदी से लेकर विदाई तक फोटोज जमकर वायरल हो रही है.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here