Vicky Kaushal-Katrina Kaif’s wedding guest list revealed: साल 2021 में बॉलीवुड की सबसे ग्रैंड वेडिंग का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जल्द ही विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की बेटर हॉफ बनने वाली हैं और काफी वक्त से सभी की नजरें इन्हीं की वेडिंग पर टिकी हैं. वेडिंग कहां, कब और कैसे होने वाली है? सब कुछ मीडिया सोर्सेस के हवाले से सबके सामने आ चुका है. अब इस ग्रैंड वेडिंग से जुड़ी एक और अपडेट आपको बता देते हैं. दरअसल सुनने में आ रहा है कि राजस्थान में होने वाली इस रॉयल वेडिंग की गेस्ट लिस्ट सामने आ चुकी है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल इसी दिसंबर राजस्थान में रॉयल वेडिंग करने वाले हैं. कपल की शादी बिल्कुल पंजाबी स्टाइल में होगी. जिसमें हल्दी, मेहंदी की रस्मों को पूरा किया जाएगा. इस खास शादी में फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से भी कुछ खास मेहमानों को बुलाया जाएगा. इस लिस्ट में कैटरीना की तरफ से सलमान खान और उनकी फैमिली सबसे ऊपर है. सलमान का परिवार कैटरीना की शादी में नजर आ सकता है. इसके अलावा फेमस फिल्म मेकर करण जौहर, एक्ट्रेस आलिया भट्ट और क्रोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस को भी कैटरीना की गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं. 

Katrina Kaif And Vicky Kaushal Wedding: जानें शादी में कैटरीना कैफ की गेस्ट लिस्ट में सलमान के अलावा कौन है शामिल?

फिलहाल शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. खबरों के मुताबिक, इन दोनों ने पिंक सिटी के सिक्स सेंस फोर्ट बारवारा, राजस्थान में रॉयल शादी करने का प्लान बनाया है. जल्द ही मैरिड कपल बनने जा रहे विक्की और कैट (Kat) ने वेन्यू की प्री-बुकिंग करवा ली है और अपने आउटफिट्स भी फाइनल कर लिए हैं.एक रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी मुंबई में देंगे. जहां इंडस्ट्री के कई सेलेब्स मौजूद होंगे साथ ही कुछ खास मीडिया पर्सन्स को भी इनवाइट किया जाएगा. 

Bigg Boss 15: वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली Rakhi Sawant के फोन में ‘पापा’ के नाम से क्यों सेव है पति का नंबर?

Untold Story: Katrina Kaif बॉलीवुड के इस सुपरस्टार को बनाना चाहती थीं भाई, लेकिन हुआ फिर कुछ ऐसा…जानें मजेदार किस्सा



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here