दो दिन चली दूरसंचार विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम) की स्पेक्ट्रम नीलामी मंगलवार को समाप्त हो गई। रिलायंस जियो ने सभी 22 सर्किल्स में स्पेक्ट्रम खरीदा है। रिलायंस जियो के खरीदे गए स्पेक्ट्रम की कुल कीमत 57123 करोड़ रुपये है। इस खरीद के बाद रिलायंस जियो के पास कुल 1717 मेगाहर्ट्ज (अपलिंक+डाउनलिंक) स्पेक्ट्रम हो जाएंगे, जो कि पहले के मुकाबले  55 फीसदी अधिक है। स्पेक्ट्रम की खरीद से रिलायंस जियो को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
 

5G सर्विस देने में यूज किए जा सकते हैं स्पेक्ट्रम
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने जो स्पेक्ट्रम खरीदे हैं उसका इस्तेमाल 5G सर्विस देने के लिए भी किया जा सकता है। रिलायंस जियो ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसने स्वदेशी 5G टेक्नोलॉजी विकसित कर ली है जिसे अमेरिका में टेस्ट कर लिया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी इसी साल 5G लॉन्च करने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- 1 अप्रैल से पहले खरीद लें टर्म प्लान पॉलिसी, वरना हो जाएगी इतनी महंगी

इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है, ‘रिलायंस जियो ने भारत में डिजिटल क्रांति ला दी है, भारत डिजिटल-लाइफ को तेजी से अपनाने वाला देश बन गया है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अपने मौजूदा ग्राहकों के साथ साथ हम डिजिटिल सेवाओं से जुड़ने वाले संभावित 30 करोड़ उपयोगकर्ताओं को बेहतरीन डिजिटल अनुभव प्रदान कर सकें। हम भारत में डिजिटल फुटप्रिंट को और विस्तार देने के लिए तैयार हैं और साथ ही 5G रोलआउट के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।’

यह भी पढ़ें- 1 अप्रैल से 12 घंटे की होगी नौकरी, घटेगी सैलरी लेकिन बढ़ेगा पीएफ- मोदी सरकार कर सकती है बदलाव

प्रतिस्पर्धी कंपनियों के मुकाबले मजूबत स्थिति में जियो
भारत में पांच साल में टेलिकॉम स्पेक्ट्रम की पहली नीलामी मंगलवार को 77,814.80 करोड़ रुपये के सपेक्ट्रम खरीदने के साथ खत्म हुई, जिसमें ज्यादातर स्पेक्ट्रम मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने खरीदा। टेलीकॉम कंपनियों ने जो स्पेक्ट्रम लिए हैं, उनकी कीमत का भुगतान अगले 18 साल में किया जाएगा। प्रतिस्पर्धी टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले रिलायंस जियो मजबूत स्थिति में है क्योंकि जियो के पास औसतन 15.5 साल के लिए स्पेक्ट्रम उपलब्ध हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here