अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में 270 के जादुई आकंड़े के करीब पहुंच रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने बताया है कि वह कैसे राष्ट्रपति होंगे. बाइडेन ने कहा कि वह सभी लोगों के नेता होंगे ना कि सिर्फ उन लोगों के जिन्होंने उन्हें वोट दिया है. बता दें कि चुनाव जीतने के लिए 270 या फिर उससे ज्यादा इलेक्टोरल वोट हासिल करने होते हैं. अभी तक बाइडेन को 253 जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 213 इलेक्टोरल वोट मिले हैं.

बुधवार को एक रैली में बाइडेन ने कहा, ‘हम डेमोक्रेट के रूप में प्रचार कर रहे हैं लेकिन मैं एक अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शासन करूंगा. राष्ट्रपति का पद पक्षपातपूर्ण नहीं हो सकता है. राष्ट्रपति कार्यालय राष्ट्र के सभी लोगों का प्रतिनिधित्व करता है और यह सभी अमेरिकियों के देखभाल के लिए उत्तरदायी है. हमें अपने विरोधियों को दुश्मन के रूप में मानना ​​बंद करना होगा. हम दुश्मन नहीं हैं.’

बाइडेन अब चुनावी प्रचार के दौरान एक-दूसरे पर किए गए हमले को भूल जाना चाहते हैं. वह कहते हैं कि चुनाव अभियान के दौरान कठोर बयानबाजी की लेकिन अब राष्ट्र के लिए एकजुट होना पड़ेगा. उन्होंने कहा, ‘हमें एक एक-दूसरे को फिर से देखना, एक-दूसरे को फिर से सुनना और सम्मान करना होगा.’

बराक ओबामा को छोड़ा पीछे

अमेरिकी चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है, लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बाइडेन ने एक रिकॉर्ड बना लिया है. जो बाइडेन अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बन चुके हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले. उन्होंने ओबामा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. अमेरिकी चुनाव 2008 में ओबामा को  69,498,516 वोट मिले थे. ओबामा शासनकाल में उप राष्ट्रपति रह चुके बाइडेन ने अब तक रिकॉर्ड 69,589,840 वोट (50.2 प्रतिशत) हासिल कर लिए हैं. अभी लाखों वोटों की गिनती बाकी है.

ये भी पढ़ें:

US Election Result: बाइडेन ने ओबामा को छोड़ा पीछे, अमेरिकी इतिहास में पहली बार मिले इतने वोट

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की लड़ाई पहुंची कोर्ट, ट्रंप की टीम ने मिशिगन में काउटिंग रोकने के लिए दर्ज किया केस



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here