नई दिल्ली: यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है. यह बैठक कॉर्नवल में 11 से 14 जून, 2021 तक होने वाली है. रविवार को ब्रिटिश उच्चायोग की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी गई. इसमें ये भी कहा गया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले भारत का दौरा कर सकते हैं.

ब्रिटेन ने भारत को ‘दुनिया की फार्मेसी’ करार देते हुए कोरोना वायरस वैक्सीन के उत्पादन में इसके प्रयासों की सराहना की. इसके साथ ही कहा, “भारत पहले से ही दुनिया के 50 फीसदी से अधिक वैक्सीन की आपूर्ति करता है. यूके और भारत ने महामारी के दौरान एक साथ करीब से काम किया है.”

प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस साल ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के नेताओं को भी आमंत्रित किया है ताकि वे विशेषज्ञता और अनुभव को गहरा करने के लिए अतिथि देशों के रूप में भाग लें.

बोरिश जॉनसन ने कहा, “कोरोनो वायरस बेशक सबसे विनाशकारी शक्ति है जिसे हमने देखा है और आधुनिक दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा है जिसे हमने अनुभव किया है. हम खुलेपन की भावना के साथ एकजुट होकर बेहतर निर्माण की चुनौती का सामना करें, केवल यही सही होगा.”

बता दें कि जून में ये समिट में साझा चुनौतियों पर चर्चो होगी. इसमें कोरोना वायरस से लेकर जलवायु परिवर्तन और यह सुनिश्चित करने के लिए कि हर जगह के लोग खुले व्यापार, तकनीकी परिवर्तन और वैज्ञानिक खोज से लाभान्वित हों, जैसे विषय शामिल हैं. जी-7 यूके, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूएसए और ईयू का समूह है.

किसान आंदोलन: कृषि मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद धरना क्यों? किसान हठ छोड़ें और चर्चा करें 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here