ट्विटर पर टॉप ट्रेंड बन चुकी श्वेता को आप तो जान ही गए होंगे? नहीं जाानते तो अब आप पूछेंगे कि ये श्वेता कौन हैं? श्वेता उस लड़की का नाम है जो जूम पर ऑनलाइन क्लास के दौरान माइक ऑन छोड़कर कॉल पर अपनी सहेली से बात कर रही थी। सहेली से उसने क्या बात की, उसका वीडियो आप स्वयं देख लें पर अब खबर यह है कि बड़ी कंपनिया श्वेता को लेकर मीम्स बना रही है। नेट फ्लिक्स हो या वूट, पेटीएम हो पिज्जा हट इंडिया या फिर OYO, बड़ी कंपिनयों के मीम्स आपको हंसने पर मजबूर बर देंगे।
Tag a Shweta of your PG in the comments. #Shweta #TopicalSpot @Social_Samosa pic.twitter.com/vGaKXWkZYx
— magicbricks (@magicbricks) February 18, 2021
पहले यह समझ लें कि माजरा क्या है? दरअसल कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के दौरान वर्चुअल मीटिंग्स एक नया सुविधाजनक टूल साबित हुआ। जूम और मीट जैसे ऐप्स पर न सिर्फ स्टूडेंट्स और प्रफेशनल्स जुड़ते हैं, बल्कि ग्रुप कॉल्स भी होती हैं। जब घर ही स्कूल और दफ्तर बन गए तो ऑनलाइन क्लासेज भी इन्हीं प्लेटफॉर्म्स पर होने लगी हैं। एक तरफ जहां इनकी वजह से आप बिना घर से निकले सभी क्लासेज और मीटिंग्स अटेंड कर पाते हैं, वहीं सिक्के का दूसरा पहलू ऐसा है जैसा श्वेता अभी देख रही हैं।श्वेता और उनकी दोस्त राधिका के बीच की बातचीत उस वर्चुअल क्लास में मौजूद 111 और लोगों ने सुनी।
https://www.youtube.com/watch?v=1gRKB8XmuCA
इस दौरान करीब 6-7 मिनट की इस जूम कॉल रिकॉर्डिंग में श्वेता अपनी सहेली को किसी लड़के के बारे में बता रही हैं। उस लड़के का किसी और लड़की से अफेयर था और उसने श्वेता पर भरोसा करके सबकुछ उसे बताया था। श्वेता ने अपनी दोस्त राधिका को फोन पर बताया मगर सारी बातें 111 लोग और सुन रहे थे। बीच में कई बार श्वेता के इन साथियों ने कहा भी कि ‘श्वेता… माइक बंद कर ले… माइक ऑन है’ मगर श्वेता शायद सुन नहीं पाईं।’ उसी क्लास में शामिल किसी ने पूरी बात-चीत रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब श्वेता ट्विटर में टॉप पर ट्रेंड कर रहीं हैं। श्वेता के नाम पर मीम्स बन रहे हैं। श्वेता के साथ-साथ उस लड़के को लेकर भी खूब जोक्स बनाए जा रहे हैं जिसने अपनी लव लाइफ का कच्चा चिट्ठा श्वेता के सामने खोल दिया था।
Hey #Shweta,
You’ve had a rough day, we feel for you.
Take a break.
Love,#OYO
P.S.: Mistakes happen guys, move on.
— OYO (@oyorooms) February 18, 2021
Mic off, SoundBox on. ? pic.twitter.com/ZNetziN3ft
— Paytm (@Paytm) February 18, 2021







