दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में एक रोमांचक उठापटक जारी है। कुछ दिन पहले जब बर्नार्ड अरनॉल्ट ने अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को पछाड़कर अमीरों की लिस्ट में पहला पायदान हासिल किया तो पूरी दुनिया में उनके चर्चे होने लगे, लेकिन अब एक बार फिर जेफ बेजोस दुनिया के सबसे बड़े अरबपति बन गए हैं। आज यानी शुक्रवार को को जेफ बेजोस की संपत्ति 3.8 अरब डॉलर बढ़ी। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर के मुताबिक इस समय जेफ बेजोस 200.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं। उनके ठीक पीछे बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं, जिनकी संपत्ति 200.4 अरब डॉलर है। 

यह भी पढ़ें: अडाणी को आज भी लगा 3,7000 करोड़ रुपये का झटका, अरबपतियों की लिस्ट में 19वें स्थान पर लुढ़के

बता दें कि फोर्ब्स ​के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलने के बाद हर 5 मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता है. जिन व्यक्तियों की संपत्ति किसी प्राइवेट कंपनी से संबंधित है, उनका नेटवर्थ दिन में एक बार अपडेट होता है। 

गौरतलब है कुछ दिन पहले फैशन की दुनिया की बड़े समूह एलवीएमएच के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट ने जेफ बेजोस से नंबर वन रईस की कुर्सी छीन ली थी। बर्नार्ड अरनॉल्ट अब फोर्ब्स की अमीरों की पंक्ति में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, उनकी कुल नेटवर्थ अभी 200.4 अरब डॉलर है, जबकि जेफ बेजोस की 200.7 अरब डॉलर है। यानी दोनों के बीच में फासला बहुत ज्यादा नहीं है।  टेस्ला के एलन मस्क 154.6 अरब डॉलर के साथ इस समय तीसरे नंबर पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 125.9 अरब डॉलर के साथ चौथे नम्बर पर हैं। फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग 121.9 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: जेफ बेजोस पांच जुलाई को छोड़ देंगे अमेजन के सीईओ का पद, जानें दुनिया के सबसे बड़े अरबपति ने इसी डेट को ही क्यों चुना

वहीं मुकेश अंबानी 85.0 अरब डॉलर के साथ 12वें स्थान पर एशिया के सबसे अमीर के ताज के साथ हैं, जबिक चीनी बिजनेसमैन झोंग शानाशान ने एशिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में भारत के गौतम अडाणी को पीछे छोड़ दिया है। वह 71.0 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। वहीं एशिया के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर खिसक कर आ चुके अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की कुल संपत्ति घटकर अब 61.1 अरब डॉलर रह गई है। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अब वह 19वें पायदान पर है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here