अपनी बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चाएं बटोरने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में जैकलीन कुछ ऐसे कारणों से इंटरनेट पर छाई हुई हैं। उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर बेहद सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन इन फोटोज में जैकलीन से ज्यादा लोगों का ध्यान फ्लोर पर रखी पेंटिंग पर जा रहा है। इस फोटो को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।

जैकलीन ने दिया सिजलिंग

दरअसल, जैकलीन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में वो रिवीलिंग फ्लॉरल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वो कैमरे के सामने बेहद सिजलिंग अंदाज में पोज देती दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज में जैकलीन के बगल में फ्लोर पर एक पेंटिंग रखी नजर आ रही है। जिसमें एक आकृति बनी हुई है, ये पेंटिंग, जैकलिन की बोल्ड तस्वीरों से ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रही है। यहां देखें जैकलीन द्वारा शेयर की गई तस्वीरें-

 

 

 

 

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जैकलीन ने कैप्शन में लिखा- ‘आप किसी भी चीज से ऊपर उठ सकते हैं’। वहीं, इस पोस्ट में जैकलीन के अंदाज को तारीफें तो मिल ही रही हैं, इसके साथ ही उनके बगल में रखी पेंटिंग को लेकर लोग उनसे सवाल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए ये पूछा कि क्या ये तस्वीर सलमान खान ने बनाई है? वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि ये मजनू भाई द्वारा बनाई गई पेंटिंग है।

संबंधित खबरें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here