टल गया खतरा? यूक्रेन के करीब तैनात सैनिकों को वापस बेस पर भेज रहा है रूस


Ukraine Crisis: यूक्रेन पर गहराते संकट के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यूक्रेन की सीमा के पास तैनात रूसी सैनिक पीछे हट रहे हैं. यूक्रेन के करीब तैनात सैनिकों को रूस वापस अपने बेस पर भेज रहा है. एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मास्को का कहना है यूक्रेन के पास तैनात कुछ सेना के जवान अपने ठिकानों पर लौट रहे हैं. रूस ने भी मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि वह यूक्रेन की सीमा के पास अपने कुछ सैन्य बलों को उनके बेस कैंप पर वापस बुला रहा है. अमेरिका और रूस में बढ़ते तनाव और संकट के बीच डी-एस्केलेशन की दिशा में पहला बड़ा कदम माना जा रहा है. 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here