नए साल की शुरुआत में ही मनोज वाजपेयी(manoj bajpayee) ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज़ द फैमिली मैन 2(The family Man 2) को लेकर खुशखबरी सुनाई दी. इसका टीज़र रिलीज़ करते हुए जानकारी दी गई थी कि जल्द ही फिल्म आपनी स्क्रीन पर दस्तक दे देगी. लेकिन अब इस सीरीज़ के दीवानों को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि ख़बर आ रही है कि इसकी रिलीज़ डेट टल सकती है. 

फरवरी को रिलीज़ होनी थी सीरीज़

आपको बता दें कि ये वेब सीरीज़ आने वाली 12 फरवरी को रिलीज़ होनी थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज़ डेट आगे टाली जा सकती है. इसका कारण है कि तांडव औऱ मिर्ज़ापुर. जी हां…हाल ही में तांडव और मिर्ज़ापुर वेब सीरीज़ को लेकर जो विवाद सामने आया है उसे देखते हुए ही ये फैसला लिया जा रहा है. हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल ऐलान रिलीज डेट को लेकर नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रिलीज़ डेट आगे खिसका दी गई है और 12 फरवरी को द फैमिली रिलीज़ नहीं होने जा रही है. 

नहीं हुआ ट्रेलर रिलीज़

टल सकती है मनोज वाजपेयी की The Family Man 2 की रिलीज़, सामने आ रही हैं ये 2 बड़ी वजह

जिस दिन मनोज वाजपेयी स्टारर इस सीरीज़ का टीज़र रिलीज हुआ था. उसी दिन इसके ट्रेलर रिलीज़ की तारीख भी बताई गई थी कहा गया था कि 19 जनवरी को ट्रेलर रिलीज होगा लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ है. फैंस बेसब्री से इसके ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं. हालांकि कहा जा रहा है कि जब वेब सीरीज रिलीज़ की नई डेट फाइनल होगी उसी के आसपास ट्रेलर को रिलीज किया जाएगा. हालांकि ये भी आपके लिए जानना जरुर है कि इसके पहले सीज़न को लेकर ज्यादा विवाद सामने नहीं आया था. न ही कोई डायलॉग ऐसा था जिस पर विवाद जताया गया हो. लेकिन फिर भी मेकर्स ताज़ा परिस्थितियों में इसे रिलीज़ करने से बचना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें ः अक्षय कुमार ने बढ़ाई फीस, अब एक फिल्म के लिए 100 करोड़ से भी ज्यादा करेंगे चार्ज

  



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here