आखिरकार एक लम्बे इंतजार के बाद आज फिर एक बार एयर इंडिया की कमान टाटा ग्रुप के पास वापस आ गई है। इस मौके पर रतन टाटा काफी भावुक नजर आये। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”वेलकम बैक, एयर इंडिया’ इसके साथ ही उन्होंने एक बहुत ही पुरानी तस्वीर और मैसेज भी शेयर किया है।  

यह भी पढ़ें: टाटा बना एयर इंडिया का नया पायलट, 18 हजार करोड़ रुपए में हुई डील, जानें पूरी डीटेल्स

रतन टाटा ने अपने ट्विटर हैंडल पर जे.आर.डी टाटा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसमें जे.आर.डी टाटा एयर इंडिया के एक प्लेन से यात्रियों के साथ नीचे उतर रहे हैं। रतन टाटा ने अपने संदेश में लिखा है, ‘टाटा ग्रुप द्वारा एयर इंडिया की बिड जीतना एक बहुत ही शानदार खबर है। एयर इंडिया के पुनर्निर्माण के लिए काफी प्रयास करना होगा। उम्मीद है कि यह एविएशन इंडस्ट्री में टाटा समूह को शानदार अवसर देगी।’ इस मौके पर रतन टाटा ने सरकार के प्रति भी आभार जताया है। बता दें, टाटा संस की टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाकर यह बाजी मारी है। 

क्या है एयर इंडिया का इतिहास 

जे आर डी टाटा ने 1932 में टाटा एयर सर्विसेज शुरू की थी, जो बाद में टाटा एयरलाइंस हुई और 29 जुलाई 1946 को यह पब्लिक लिमिटेड कंपनी हो गई थी। 1953 में सरकार ने टाटा एयरलाइंस का अधिग्रहण कर लिया और यह सरकारी कंपनी बन गई। 

SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, अगले तीन दिन इस दौरान पैसे की लेन-देन में होगी दिक्कत



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here