नई दिल्ली
टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इन दिनों अपनी बोलिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी जमकर ध्यान दे रहे हैं। बुमराह इन दिनों आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेल रहे हैं। बुमराह ने आज अपने टि्वटर अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह अपने ऐब्स दिखाते नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में बुमराह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जिम सेशन में हैं और शॉर्ट्स पहनकर मिरर के सामने अपने हार्ड ऐंड सॉलिड ऐब्स को निहार रहे हैं, जिन्हें बनाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। कुछ ही घंटों में उनकी इस तस्वीर को कई हजार फैन्स लाइक कर चुके हैं।

बुमराह और उनकी टीम का यह आईपीएल सीजन शानदार बीत रहा है। उन्होंने इस टूर्नमेंट में अभी तक 6 मैच खेलकर 11 विकेट अपने नाम किए हैं। पर्पल कैप के मामले में बुमराह नंबर 1 चल रहे दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा से पीछे हैं और वह नंबर 2 पर हैं।

उनकी टीम मुंबई 6 में से 4 मुकाबले जीतकर 8 अंकों के साथ अंकतालिका में नंबर 1 पर कायम है। मुंबई ने मंगलवार को अपना मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था इसके बाद अभी तक वह आराम पर है और अपना अगला मैच रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here