बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। अब तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में ‘जनता कार्ड’ और ‘ममता कार्ड’ मायने रखता है ‘राम कार्ड’ नहीं, जिसके बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की थी।

ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री चटर्जी ने दावा किया कि बीजेपी नेता टीएमसी सरकार की ओर से उठाए गए कल्याणकारी कदमों के सामने जमीन को खो रहे हैं और अब वे बयानबाजी में जुट गए हैं, जिनका चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कोलकाता में टीएमसी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘प्रधानमंत्री ने ‘राम कार्ड’ की बात की, लेकिन पश्चिम बंगाल में विकास का ‘जनता कार्ड’ और ‘ममता कार्ड’ मायने रखता है।’

बता दें कि पीएम मोदी ने एक हफ्ते पहले बंगाल के हल्दिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि टीएमसी सरकार ने बीते दस साल में कई गलत काम किए और अप्रैल मई में होने वाले विधानसभा चुनाव में उसे ‘राम कार्ड’ दिखाने का समय आ गया है।
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here