इस साल यूएई और ओमान में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के लिए सभी टीमें जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही हैं। वर्ल्ड कप के लिए हर टीम अपने बेस्ट ग्यारह खिलाड़ियों की खोज में जुटी हुई हैं। टीम इंडिया को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। भारत के पास बैटिंग और बॉलिंग दोनों में ही धाकड़ प्लेयर्स की फौज है। ऐसे में कप्तान विराट कोहली टी-20 विश्व कप में किन ग्यारह खिलाड़ियों पर भरोसा जताएंगे अभी यह कहना काफी मुश्किल होगा। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रैड हॉग ने वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन चुन ली है। हॉग ने अपनी टीम में शिखर धवन को जगह नहीं दी है। 

हरलीन देओल के जोरदार कैच की पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ, बताया- अद्भुत और शानदार

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए ब्रैड हॉग ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन चुना। उन्होंने कहा, ‘टी-20 वर्ल्ड कप में जाने वाली मेरी भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा ओपनिंग बल्लेबाज होंगे। मैं शिखर धवन को लेकर थोड़ा कठोर रहूंगा, लेकिन मिडिल ऑर्डर में कुछ अटैकिंग प्लेयर्स की जरूरत होगी और इसी वजह से विराट कोहली को ऊपर खिलाना जरूरी है। मैं तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में रखूंगा। मुझे लगता है कि उनकी वर्सटिलिटी बैटिंग लाइन अप में थोड़ा मसाला लेकर आएगी। केएल राहुल नंबर चार के प्रबल दावदेार हैं। नंबर पांच पर ऋषभ पंत, मैं उनको एक फ्लोटर के तौर पर इस्तेमाल करना चाहूंगा। अगर सातवें ओवर में विकेट गिरता है तो मैं स्पिन को डॉमिनेट करने के लिए उनको ऊपर भेजूंगा।’

भारत के पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा को बताया विश्व का बेस्ट बल्लेबाज, कहा- इंग्लैंड सीरीज में इन तीन खिलाड़ियों पर रहेगा दारोमदार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ने आगे कहा, ‘मैं हार्दिक पांड्या को नंबर छह पर और रविंद्र जडेजा को सातवें नंबर पर अपनी टीम में रखूंगा। अगर कुलदीप यादव श्रीलंका में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो बाएं हाथ का कलाई स्पिनर अंतर पैदा कर सकता है। लेकिन इस समय पर चहल ही नंबर एक स्पिनर हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी को मौका मिल सकता है, वह पावरप्ले और डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी भी करते हैं। उसके बाद आपके पास भुवी और बुमराह मौजूद हैं।’

बैड हॉग की भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन – विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here