टी-20 स्पेशलिस्ट गेंदबाज के तौर पर मशहूर लसिथ मलिंगा की इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम में वापसी हो सकती है। श्रीलंका के सिलेक्टरों ने कहा है कि मलिंगा वर्ल्ड कप को लेकर बनाई गई योजना का हिस्सा हैं और वह जल्द ही उनसे इस पर बात करेंगे। मलिंगा काफी समय से श्रीलंका टीम से बाहर चल रहे हैं। वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। श्रीलंका ने साल 2014 में फाइनल में भारत को हराकर टी-20 विश्व कप को अपने नाम किया था। 

श्रीलंका दौरे के लिए इन खिलाड़ियों के नामों पर लग सकती है मुहर

श्रीलंका राष्ट्रीय चयन समिति के चेयरमैन प्रमोद विक्रमासिंघे ने कहा कि वह आगामी टी-20 कार्यक्रम की योजनाओं और इस साल टी-2० विश्व कप को लेकर श्रीलंकाई दिग्गज से अगले कुछ दिनों में बातचीत करेंगे। नेशनल सिलेक्शन समिति के चेयरमैन प्रमोद विक्रमासिंघे ने एक अखबार से बातचीत में कहा, ‘हम जल्द ही मलिंगा से बातचीत करेंगे। वह आगामी टी-20 दौरों के लिए हमारी योजनाओं में शामिल हैं, जिसमें अक्टूबर में होने वाला टी-20 विश्व कप शामिल है।’विक्रमासिंघे ने सभी को ध्यान दिलाया कि  मलिंगा श्रीलंका के महानतम खिलाड़यिों में से एक हैं और साथ ही कहा कि तेज गेंदबाज इस समय उपलब्ध विकल्पों में से बेहतर हैं।

वनडे और टी-20 सीरीज खेलने श्रीलंका जाएगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

विक्रमासिंघे ने मलिंगा की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमें कभी नहीं भूलना चाहिए कि मलिंगा अपने मौजूदा फॉर्म के आधार पर भी हमारे देश के महानतम गेंदबाजों में शामिल हैं। उनके रिकॉर्ड्स यह साबित करते हैं। अब एक के बाद एक दो टी-20 विश्व कप आने हैं, इस साल और अगले साल। हम अगले कुछ दिनों में जब मलिंगा से मिलेंगे तो उनसे इस संबंध में बातचीत करेंगे।’ लसिथ मलिंगा ने कहा कि वह फटाफट क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए अब भी बेकरार हैं। उन्होंने कहा कि वह श्रीलंकाई रंग पहनने के बाद दमदार प्रदर्शन करना चाहते हैं।  मलिंगा ने कहा, ‘मैं टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुका है, लेकिन टी-20 से नहीं। मैं यह भी जानना चाहता हूं कि कैसे सिलेक्शन समिति मेरे जैसे सीनियर खिलाड़ी की राष्ट्रीय टीम में सेवाएं लेना चाहती है। मेरे करियर में मैंने कई बार साबित किया कि मैं लंबे ब्रेक के बाद दमदार वापसी करके अपने देश के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकता हूं।’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here