अमेरिका के टेक्सास में लोगों के लिए मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। वहां फिलहाल जिंदगी थोड़ी मुश्किल हो गई है। हालांकि टेक्सास में अक्सर बर्फबाफी होती रहती है लेकिन इस बार यह बर्फबारी काफी ज्यादा बढ़ गई है। वहां ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है और तापमान लगातार कम हो रहा है। बर्फबारी के साथ-साथ यहां बर्फीली हवाएं भी चल रही हैं।  

यहां ठंड का आलम ये हैं कि बिजली के तारों तक पर बर्फ जम चुकी है। वहां के अधिकारिक जानकीरियों के अनुसार, राज्य ने अपनी गैस बनाने की क्षमता का 40% हिस्सा खो दिया है, जिसमें प्राकृतिक गैस कुओं और पाइपलाइनों के साथ-साथ हवा के टरबाइन भी जमने की वजह से बंद हो गए हैं।

इस बीच सोशल मीडिया पर यहां की हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में कहीं दीवरों पर बर्फ जमी दिख रही है, तो कहीं घरों में लगे पंखों पर बर्फ जमी हुई है। यहां तक की पीने का पानी और नलों तक का पानी जम चुका है। वहीं बिजली न होने की वजह से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

इस बीच टेक्सास के कुछ लोग स्कीइंग का मजा लेते हुए भी नजर आ रहे हैं। ट्रैविस मैकगुलम ने एक फेसबुक यूजर ने वीडियो साझा किया, जिसमें वे ह्यूस्टन में इंटरस्टेट 10 पर स्कीइंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भी तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग यहां की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here