टीम इंडिया के तेज गेंदबाज  भुवनेश्वर कुमार ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया है जिसमें ये कहा गया था वो टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं। भुवनेश्वर ने ट्वीट कर इस तरह की खबरों को निराधार बताया और कहा कि वो भारत की तरफ से तीनों फॉर्मेंटों में खेलेने के लिए तैयार हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने ट्वीट कर लिखा,” मेरे बारे में कई आर्टिकल छपे हैं कि मैं टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहता। मैं ये साफ कर दूं कि मैंने टीम में चयन के लिए खुद को हमेशा क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों के लिए तैयार किया है और मैं आगे भी ऐसा करता रहूंगा। मेरा सुझाव है कि सूत्रों के आधार पर अपनी धारणाएं ना लिखें।”  इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार को नहीं चुना गया है। भारत इंग्लैंड दौरे में पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलेगी। इसके बाद भारत मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक भुवनेश्वर अब सारा ध्यान टेस्ट क्रिकेट से  हटाकर लिमिटेड ओवर क्रिकेट में लगाना चाहते हैं। जितने भी लोग उन्हें करीब से जानते हैं, उन्हें पता है कि पिछले कुछ समय से उनके वर्क ड्रिल में काफी बदलाव आया है। साथ ही हैवी वेट ट्रेनिंग, व्हाइट बॉल क्रिकेट का कम्फर्ट जोन और टेस्ट क्रिकेट के लंबे स्पैल से लंबे समय से दूरी भी इस फैसले की बड़ी वजहों में शामिल है।

WTC फाइनल: मुंबई पहुंचने से पहले खिलाड़ियों को घर पर 3 बार कराना होगा कोरोना टेस्ट

गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी बार साल 2018 में  जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था।  भुवनेश्वर को आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चोट लगी थी, जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी शामिल नहीं हो सके थे। भुवनेश्वर ने साल 2013 में भारत की तरफ से टेस्ट में डेब्यू किया था। वो इसके बाद मात्र 21 टेस्ट मैच ही खेल पाए हैं। 21 टेस्ट में 26.09 की औसत से उनके नाम 63 विकेट हैं।

संबंधित खबरें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here