Apple द्वारा टेस्ला के असफल अधिग्रहण की खबरों पर एलन मस्क ने प्रतिक्रया दी है। एलन मस्क ने कहा है कि Apple द्वारा टेस्ला के संभावित अधिग्रहण पर चर्चा के लिए उनके और टिम कुक के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी। टेस्ला के सीईओ मस्क ने कहा कि टिम कुक ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया था। आपको बता दें कि टिम कुक Apple के सीईओ हैं। 

क्या है मामला: दरअसल, ब्लूमबर्ग से जुड़े पत्रकार मार्क गुरमैन ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर टिम हिगिंस की ‘पावर प्ले: टेस्ला, एलन मस्क एंड द बेट ऑफ द सेंचुरी’ किताब का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि मस्क अपनी कंपनी टेस्ला को बेचना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने Apple के सीईओ टिम कुक से फोन पर बात की। किताब का दावा है कि मस्क Apple का सीईओ बनना चाहते थे, इस प्रस्ताव को सुनने के बाद Apple के सीईओ टिम कुक ने गुस्से में फोन काट दिया था।

गुरमन ने एक अन्य ट्वीट में इस किताब के दावे पर सवाल खड़े किए हैं। इसके बाद बीबीसी के एक रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए एलन मस्क ने कहा,  “कुक और मैंने कभी एक-दूसरे से बात नहीं की है। हां, मैंने Apple को टेस्ला खरीदने से संबंधित डील पर टिम कुक से मिलने का अनुरोध किया था। हालांकि, टिम कुक ने मिलने से इनकार कर दिया। अधिग्रहण की कोई भी शर्त प्रस्तावित नहीं थी। ये टेस्ला के लिए अच्छा था।,” 

ये पहली बार नहीं है जब एलन मस्क ने Apple के साथ डील के बारे में बात की है। इससे पहले, दिसंबर 2020 में भी मस्क ने बताया था कि उन्होंने Apple को टेस्ला के अधिग्रहण का ऑफर दिया था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here