दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब चौथे स्थान से फिसलकर सातवें स्थान पर आ गए हैं। इससे पहले वो छठे स्थान पर थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट की वजह से उनकी नेटवर्थ 554 मिलियन डॉलर घट गई है। वहीं एलन मस्क और  वारेन बफेट की संपत्ति में इजाफा से उनकी रैंक गिरी है। एलन मस्क की सम्पत्ति में 1.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है , जबकि बफेट की नेटवर्थ 0.58 फीसद बढ़ी है।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। वहीं छठे नंबर पर वॉरेन बफेट हैं। पहले नंबर पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, दूसरे पर बिलगेट्स और तीसरे स्थान बरनार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली है।

टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में अमेजन के जेफ बेजोस पहले स्थान पर कायम

रैंकिंग रईस नेटवर्थ बढ़त/गिरावट फीसदी में
1 जेफ बेजोस

196.3 अरब डॉलर

-0.36%
2 बिलगेट्स 114.5 अरब डॉलर 0.25%
3 बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली

110.3 अरब डॉलर

0.55%
4 मार्क जुकरबर्ग

98.1 अरब डॉलर

-0.73%
5 एलन मस्क

91.7 अरब डॉलर

2.01%
6 वॉरेन बफेट

78.4 अरब डॉलर

0.58%
7 मुकेश अंबानी

78.0 अरब डालर

0.70%

स्रोत: forbes.com/real-time-billionaires

15 दिन में चौथे से सातवें पायदान पर आ गए अंबानी

15 दिन पहले मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप टेन अमीरों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए थे। उस समय एशिया के सबसे अमीर इस व्यक्ति ने कुछ सबसे बड़े कारोबारियों को पीछे छोड़ दिया था। इस सूची में सिलिकन वैली के बड़े नाम जैसे एलन मस्क और अलफाबेट इंक के को-फाउंडर सर्गी ब्रिन और लैरी पेज जैसे नाम शामिल थे। इसके अलावा ऑरेकल ऑफ ओमाहा कहे जाने वाले वॉरेन बफे भी उनसे पीछे छूट गए थे।

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में 2 पायदान लुढ़के, करीब 8229 करोड़ रुपये कम हुआ नेटवर्थ

बता दें कि फोर्ब्स ​के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलने के बाद हर 5 मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता है. जिन व्यक्तियों की संपत्ति किसी प्राइवेट कंपनी से संबंधित है, उनका नेटवर्थ दिन में एक बार अपडेट होता है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here