कोलकाता की टेगा इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस साल अब तक की तीसरी सबसे अधिक सब्सक्राइब्ड इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) बन गई है। इस आईपीओ का आखिरी दिन 3 दिसंबर था और इस दिन 219 गुना से अधिक बोलियां मिलीं।
इससे पहले लैटेंट व्यू और पारस इंडस्ट्रीज के आईपीओ को 300 गुना से अधिक बोलियां मिली थीं। अब सवाल है कि इन दोनों कंपनियों की वर्तमान में क्या कंडीशन है और इस कंपनियों ने निवेशकों को कितना मालामाल कर दिया है। आइए जानते
Latent View Analytics: डेटा एनालिटिक्स कंपनी Latent View Analytics का आईपीओ 338 गुना सब्सक्राइब्ड हुआ था। आईपीओ का प्राइस बैंड 190- 197 रुपए था। इस कंपनी के आईपीओ के एक लॉट में 76 शेयर थे। मतलब ये हुआ कि जिन निवेशकों को आईपीओ अलॉट हुआ है, उनके पास 197 रुपए के भाव से कम से कम 76 शेयर होंगे। इसका शेयर भाव 755 रुपए तक गया। ये उच्चतम स्तर 26 नवंबर को था। फिलहाल, 638.20 रुपए शेयर भाव है।
पारस डिफेंस का हाल: इसी तरह, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी के आईपीओ को 304 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी का शेयर भाव 1,272.05 रुपए तक पहुंचा था। ये भाव 25 अक्टूबर को पहुंचा था। फिलहाल, शेयर का भाव 759.90 रुपए है। कंपनी की लिस्टिंग 170% से ज्यादा प्रीमियम पर हुई थी। 165-175 रुपये के प्राइस बैंड पर आईपीओ आया था। आज यानी 1 अक्टूबर को बीएसई में 492 रुपये पर इसकी दमदार लिस्टिंग हुई।







