PV Sindhu Enters Semi Final: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक की महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में जापान की अकाने यामागुची को 21-13, 22-20 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अब वे पदक से एक कदम दूर हैं. अगर सिंधु सेमीफाइनल में जीतीं, तो भारत के लिए एक पदक पक्का हो जाएगा.
रियो ओलंपिक 2016 की सिल्वर मेडल विजेता सिंधु ने बैडमिंटन में भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक की उम्मीद बनाए रखी. अब उनका सामना थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन और चीनी ताइपे की ताई जु यिंग के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टरफाइनल के विजेता से होगा.
A game of strong smashes and long rallies ??
PV Sindhu won a hard-fought contest against #JPN‘s Akane Yamaguchi 21-13, 22-20 setting up a semi-final date! #IND#Tokyo2020 | #StrongerTogether | #UnitedByEmotion | @Pvsindhu1 pic.twitter.com/P9YU5NOCQx
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) July 30, 2021
मौजूदा विश्व चैम्पियन सिंधू ने दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी यामागुची के खिलाफ 11 – 7 के जीत के रिकार्ड का फायदा उठाकर पहला गेम महज 23 मिनट में 21 . 13 से अपने नाम कर लिया. दूसरे गेम में यामागुची ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया और 33 मिनट में जीत दर्ज कर अंतिम चार में जगह पक्की की.







