Tokyo Olympics 2021: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का महिला एकल के सेमीफाइनल में शनिवार को यहां विश्व की नंबर एक ताइ जु यिंग के हाथों सीधे गेम में हार के साथ ही टोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया. रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने ताइ जु के खिलाफ पहले गेम में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन आखिर में उन्हें 40 मिनट तक चले मैच में 18-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा. सिंधू अब कांस्य पदक के लिए चीन की ही बिंग जियाओ से भिड़ेंगी, जिन्हें हमवतन चेन यू फेई ने पहले सेमीफाइनल में 21-16, 13-21, 21-12 से हराया था. 

ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक सिंधु ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन सेमीफाइनल में वे चीनी खिलाड़ी के सामने संघर्ष करती नजर आईं. भले ही सिंधु सेमीफाइनल में हार गईं, लेकिन अब भी वे अगला मैच जीतकर देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल ला सकती हैं. अब वे अगला मुकाबला जीतकर मेडल के साथ अपना ओलंपिक सफर खत्म करना चाहेंगी. 

सेमीफाइनल के बाद क्या बोले सिंधु के पिता  

हैदराबाद में बैठकर पीवी सिंधु का परिवार सेमीफाइनल मुकाबला देख रहा था. मैच के बाद उनके पिता पीवी रमना ने कहा, “जब कोई खिलाड़ी लय में नहीं आ पाता तो यह सब होता है. कल वह अच्छी लय में थी और वापसी कर उसने अकाने यामागुची को हराया था. आज ताई जु यिंग ने उसे वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया.”



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here