प्रदेश सरकार की पहल पर गठित हुए किन्नर कल्याण बोर्ड की पहली उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती को बनाया गया है।  प्रदेश के किन्नरों के कल्याण  के लिए गठित इस बोर्ड में उपाध्यक्ष समेत कुल आठ सदस्य नामित किये जाएंगे। इनमें उपाध्यक्ष के अलावा प्रदेश के पांच अंचलों बुन्देलखंड, रूहेलखंड, पूर्वांचल, पश्चिमांचल और मध्य यूपी के पांच क्षेत्रीय किन्नर प्रतिनिधि सदस्य होंगे। इनके अलावा किन्नरों के कल्याण के लिए कार्य करने वाली दो संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल किये जाएंगे।

समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक कृष्णा प्रसाद ने बताया कि इस बोर्ड का संचालन समाज कल्याण निदेशालय से ही होगा और निदेशालय के ही एक अधिकारी को बोर्ड का नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। इस बोर्ड में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल किये जाएंगे। इस तरह से यह बोर्ड कुल 23 सदस्यों का बनेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के इस किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पद के लिए किन्नर समाज के प्रमुख प्रतिनिधि महामण्डलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने सोनम चिश्ती का नाम सुझाया था। सोनम काफी लम्बे समय से समाज सेवा में लगी हुई हैं और हाल ही में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

सोनम ने अखिलेश-शिवपाल की फूट को बताया था घातक

ट्रांसजेंडर की नेता सोनम ने कुछ महीने पहले भी अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर जमकर निशाना साधा था। सोनम ने अखिलेश और शिवपाल की फूट को घातक बताया था।  2020 में सुलतानपुर पहुंची ट्रांसजेंडर नेता सोनम ने कहा था, समाजवादी पार्टी में आपसी फूट की वजह से कमजोरी देखी जा रही है। उन्होंने हिदायत दी थी कि दोनों नेता अगर 2022 में मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो मुश्किल आसान हो सकती है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here