एक्ट्रेस ट्विकंल खन्ना ने 46 सालों में पहली बार अपनी मां के हाथ का बना खाना खाया. यह खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए किया. डिंपल कपाड़िया ने फ्राइड राइस बनाए थे, जिसे खान के बाद ट्विकंल का कहना था है कि इसलिए लोग मां के हाथ खाना पसंद करते हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विकंल खन्ना लॉकडाउन के चलते घर में वक्त बिता रही हैं. वह अपने बच्चों और मां के साथ लॉकडाउन को काफी एन्जॉय कर रही हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपने बच्चों के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. इतना ही नहीं वह अपने हाथ से बनाए गए खाने की भी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. कुछ घंटे पहले भी उन्होंने एक बाउल में रखे फ्राइड राइस की तस्वीर शेयर की.

ट्विकंल खन्ना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में बताया कि उन्होंने पहली बार अपनी मां डिंपल कपाड़िया के हाथ का बना खाना खाया है. उन्होंने लिखा, ‘मेरी मां को 46 साल लगे, एक महामारी हुई, लॉकडाउन हुआ तब जाकर उन्होंने मेरे लिए कुछ खाना बनाया. इस फ्राइड राइस से मुझे समझ में आया कि लोग ‘मां के हाथ का खाना’ क्यों चाहते हैं.’ ट्विकंल के इस खुलासे हर कोई हैरान है.

यहां देखिए ट्विकंल खन्ना का इंस्टाग्राम पोस्ट-

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई हैरानी

ट्विकंल के इस पोस्ट पर मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर ने कमेंट कर कह, ‘किसी भी काम के लिए कभी देरी नहीं होती.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘हाहा! उम्मीद करता हूंकी वह आपके लिए और भी खाना बनाएं! मैं अपनी मां को याद कर रहा हूं.’ ट्विकंल खन्ना के पति अक्षय कुमार और बेटा आरव भी बेहतरीन कुक हैं. जैसा कि हम सभी जानते हैं अक्षय कुमार एक्टर बनने से पहले एक शेफ थे. आरव ने हाल ही में परिवार के लिए केक बनाया था.

अली अब्बास जफर की सुपरहिरो फिल्म में लीड रोल करेंगी कैटरीना कैफ, फिल्ममेकर ने इंटरव्यू में किया कंफर्म





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here