सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हो सकता है शेर को लेकर आपका डर थोड़ा कम हो जाए। दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक महिला को शेर से गले लगते हुए दिख रही है।
आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन इस वीडियो में ऐसा ही कुछ है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
इस वीडियो में शेर ने जिस तरह से महिला को गले लगाया है, ऐसा लग रहा है जैसे महिला और शेर दोनों कोई पुराने दोस्त हों। इसे देखकर हर कोई हैरान है। यही कारण है कि यह वीडियो लोगों को दिल भी जीत रहा है।
Most ferocious can be most faithful too. Better than humans!
Jupiter, the lion was rescued from a traveling circus by Ana & the abused malnourished lion found a new home.
“I think this hug is the most sincere I’ve ever received”,Ana told the BBC during filming of this clip. pic.twitter.com/Q6zGHv6NsA
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) February 12, 2021
ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अफसर सुशांत नंदा ने भी शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सबसे क्रूर भी सबसे वफादार हो सकता है। इंसानों से बेहतर! इस शेर को एना द्वारा एक यात्रा सर्कस से बचाया गया था और दुर्व्यवहार का शिकार हुए शेर को एक नया घर भी मिला। शेर को बचाने वाली एना ने इस क्लिप के फिल्मांकन के दौरान बीबीसी को बताया, “मुझे लगता है कि यह गले लगना मेरे लिए सबसे ईमानदार है।







