भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 11 हजार 919 नए मामले आए हैं। खुशी की बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 98.28 फीसदी हो गई है और अब देश में कोरोना के एक्टिव मरीज कुल मामलों का 0.50 फीसदी भी नहीं रह गए हैं। हालांकि, इसी अवधि में कोरोना के 470 मरीजों की मौत भी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना के 1 लाख 28 हजार 762 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं एक दिन में कोरोना के 11 हजार 242 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 38 लाख 85 हजार 132 तक पहुंच गया है।
#COVID19 | India reports 11,919 new cases, 11,242 recoveries & 470 deaths in last 24 hours, as per Union Health Ministry.
Active caseload 1,28,762 (account for less than 1% of total cases, currently at 0.37% – lowest since March 2020) pic.twitter.com/j1kalBzWas
— ANI (@ANI) November 18, 2021
कोरोना का दैनिक संक्रमण दर 0.97 फीसदी है, जो बीते 45 दिनों से 2 फीसदी के नीचे बना हुआ है। वहीं टीकाकरण के मामले में भारत ने अब तक कोरोना टीके की 114.46 करोड़ खुराकें दे दी हैं।







