सेलिब्रेशन किसी का इंतजार नहीं करता. लॉकडाउन के बीच कई सेलेब्स अपने घर पर खास मौकों को सेलिब्रेट किया. कई सेलेब्स ने लॉकडाउन के बीच एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे. पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा से लेकर आशुतोष कौशिक और अर्पिता तिवारी, सबने लॉकडाउन के बीच ही शादी की. अब एक और एक्टर-सिंगर ने इस लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है. जी हां, हम बात कर रहे हैं पुनीत जे पाठक की.

डांसर और एक्टर पुनीत पाठक ने गर्लफ्रेंड निधि मूनी सिंह के साथ एक निजी समारोह में सगाई की. पुनीत निधि को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे थे. पुनीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दोनों की जोड़ी काफी बेहतरीन लग रही है. दोनों के चेहरे पर काफी लंबी मुस्कान भी दिखाई दे रही है. सगाई में निधि ने जहां हल्के पीले और लाल रंग का एथनिक आउटफिट पहना. वहीं, पुनीत फ्लोरल प्रिंट इंडियन वियर में दिखाई दिए.

यहां देखिए सगाई की तस्वीर-

पुनीत ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “हमेशा की शुरुआत करने के लिए!” पुनीत की सगाई की इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. इसके अलावा कोरियोग्राफर टेरेंस और गीता कपूर ने भी उन्हें शुभकामानएं दी हैं. टेरेंस ने लिखा,”आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं. मुबारक पुनीत, खुश रहो.” वहीं गीता कपूर ने लिखा,”मुबारक हो मेरे प्रिय.”

यहां देखिए सगाई की तस्वीर-

इनके अलावा कोरियाग्राफर रेमाो डीसूजा और उनकी पत्नी लिजेल ने भी पुनीत सगाई की शुभकामनाएं दी. लिजेल ने लिखा,”वॉव, मुबारवाद. मैं कह रही थी कि पुन्न के आगे है.” वहीं, रेमो डिसूजा ने मुबारकवाद लिखा. उनके साथी राघव जुयल ने भी उन्हें सगाई की मुबारकवाद दी है. बता दें कि पुनीत ने ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 9’ का खिताब अपने नाम किया था. वह डांस बेस्ड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma: अंजलि मेहता का किरदार निभाएंगी सुनयना फौजदार, बोलीं- चैलेंजिंग होगा ये किरदार





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here