डिजिटल रुपया और UPI पेमेंट में क्या है फर्क? कैसे होगा लेनदेन- जानिए डिटेल्स 


Digital rupee vs UPI payment: भारत में बहुत जल्द डिजिटल करेंसी की लॉन्चिंग होने वाली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022 का बजट पेश करते हुए कहा कि रिजर्व बैंक (RBI) अगले वित्त वर्ष में डिजिटल रुपया लॉन्च करेगा। यह सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) होगी। खबर है कि RBI इस डिजिटल करेंसी को नए वित्त वर्ष की शुरुआत में लॉन्च करेगा। नई करेंसी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी।

UPI पेमेंट से कैसे अलग होगा डिजिटल रुपया ?

अब जब देश के पास अपना डिजिटल रुपया होगा तो लोग डिजिटल करेंसी से ही खरीदारी कर सकेंगे, हर वो जरूरी काम जिसके लिए लोग अभी यूपीआई पेमेंट करते हैं उसकी जगह डिजिटल करेंसी से भी लेन देन कर सकेंगे। हालांकि, इसका इस्तेमाल कहां होगा यह अभी क्लियर नहीं है, लेकिन लोगों के जहन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह काम कैसे करेगा और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) भुगतान से कैसे अलग होगा? 

यह भी पढ़ें- Vedant Fashions IPO: पहले ही दिन वेदांत फैशन के शेयरों ने कराई निवेशकों को कमाई, प्रति शेयर 70 रु का फायदा

क्या कहते हैं एक्सपर्ट? 

पीडब्ल्यूसी इंडिया के पार्टनर और पेमेंट्स ट्रांसफॉर्मेशन लीडर, मिहिर गांधी बताते हैं, ‘डिजिटल रुपया अपने आप में अंडरलाइंग भुगतान मोड होगा जिसका उपयोग करेंसी/कैश के बदले डिजिटल भुगतान के लिए किया जा सकेगा। UPI और IMPS आदि जैसे भुगतान फंड ट्रांसफर करने के लिए अंतर्निहित मुद्रा/नकदी का उपयोग करते हैं। इस मामले में, यह उम्मीद की जाती है कि डिजिटल रुपया से भुगतान सहज लेनदेन सुनिश्चित करने के लिए हो सकता है। वर्तमान में, UPI भुगतान मौजूदा मुद्रा नोटों के डिजिटल समकक्ष का उपयोग करके किया जाता है। इसका मतलब है कि UPI के जरिए ट्रांसफर किया गया हर रुपया फिजिकल करेंसी से चलता है।

यह भी पढ़ें- 5 मल्टीबैगर स्टॉक जिसमें पैसे लगाते ही लोग बन गए लखपति, 31 दिन में 550% का जोरदार रिटर्न, आपके पास है क्या ये शेयर? 

हर बैंक का एक अलग UPI हैंडलर होता है

डिजिटल रुपया आपके सामान्य रुपये से अलग नहीं है इसका उपयोग एनईएफटी, यूपीआई जैसे सामान्य लेनदेन के लिए किया जा सकता है। प्रोएसेट्ज़ एक्सचेंज के संस्थापक और निदेशक मनोज डालमिया ने कहा कि यूपीआई के मामले में डिजिटल रुपया आरबीआई द्वारा संचालित किया जाएगा, न कि बैंक मध्यस्थों द्वारा, जहां प्रत्येक बैंक का एक अलग यूपीआई हैंडलर है। नॉनब्लॉक्स ब्लॉकचैन स्टूडियो के संस्थापक और निदेशक विंशु गुप्ता ने कहा कि यूपीआई भुगतान वर्तमान में आरबीआई के साथ लेनदेन करने वाले बैंकों के निपटान पर निर्भर करता है, डिजिटल रुपे सीधे आरबीआई से लेनदेन करेगा, इसलिए इसे तुरंत सुलझा लिया जाएगा। बता दें कि UPI ट्रांजेक्‍शन सीधे बैंक से बैंक में होता है, यूपीआई वर्चुअल पेमेंट एड्रेस और आइडेंटिटी का इस्‍तेमाल करता है। 

जानिए कैसे होगा ट्रांजैक्शन

डिजिटल रुपये वास्तव में ब्लॉकचेन सहित अन्य टेक्नोलॉजी (Blockchain Technology) पर आधारित करेंसी होगी। यह करेंसी की तरह ही काम करेगा। साथ ही CBDC को नोट के साथ बदला भी जा सकेगा। यह इलेक्ट्रॉनिक रूप में आपके अकाउंट में दिखाई देगी। RBI की रिपोर्ट में पहले बताया गया था कि CBDC से आप कैश के मुकाबले आसानी से और सुरक्षित तरीके से कहीं पर भी खरीदारी कर सकेंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here