आईपीएल का 11वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली ने यहां टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने जॉनी बेयरस्टो (53), डेविड वॉर्नर (45) और केन विलियमसन (41) की शानदार पारियों की बदौलत दिल्ली को 163 रन की चुनौती दी है। दिल्ली की ओर से कगिसो रबाडा (2/21) और अमित मिश्रा (2/35) ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
20 ओवर का खेल खत्म- सनराइजर्स ने दिल्ली को दी 163 रन की चुनौती
17.1 ओवर- जॉनी बेयरस्टो की फिफ्टी
45 बॉल में जॉनी बेयरस्टो ने जड़ी अपनी चौथी IPL फिफ्टी। इस पारी में महज 2 चौके और 1 छक्का
16 ओवर बाद सनराइजर्स का स्कोर- 128/2
मनीष पांडे के आउट होने के बाद सनराइजर्स की टीम को केन विलियमसन (28*) और जॉनी बेयरस्टो (47*) की जोड़ी ने बखूबी संभाल लिया है। अभी 4 ओवर का खेल बाकी है और दोनों बल्लेबाज अब लय में दिख रहे हैं। हालांकि अंतिम 4 ओवर कगिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस और इशांत शर्मा जैसे कद्दावर गेंदबाज कराएंगे।
13.1 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद के 100 रन पूरे
SRH: 100/2
बेयरस्टो (42*), विलियमसन (5*)
11.2 ओवर: मनीष पांडे कैच आउट
अमित मिश्रा की गेंद पर पांडे छक्का जड़ना चाहते थे। बड़े मैदान पर धीमी गेंद के मिश्रा के जाल में फंसे पांडे। डीप मिडविकेट पर खड़े कगिसो रबाडा ने पकड़ा यह कैच। सनराइजर्स को दूसरा झटका।
11 ओवर बाद 91 रन
सनराइजर्स ने 1 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं।
9.3 ओवर- डेविड वॉर्नर OUT!
सनराइजर्स हैदराबाद को अमित मिश्रा ने दिया पहला झटका, कप्तान डेविड वॉर्नर (45) कैच आउट, ऋषभ पंत ने पकड़ा कैच। वॉर्नर 33 बॉल की इस पारी में जड़े 3 चौके 2 छक्के।
8 ओवर बाद- SRH: 59/0
पावरप्ले के बाद वॉर्नर ने रनगति बढ़ाने की कुछ कोशिश की है। पिछले दो ओवर में दोनों ने मिलकर 21 रन बनाए हैं।
पावरप्ले के बाद सनराइजर्स- 38/0
डेविड वॉर्नर ने पावरप्ले के अंतिम ओवर में एक छक्का और चौका जड़कर गिरते रनरेट को संभालने की कोशिश की है।
डेविड वॉर्नर (22*), जॉनी बेयरस्टो (2*)
पांच ओवर बाद सनराइजर्स- 24/0
डेविड वॉर्नर (15*), जॉनी बेयरस्टो (8*)
दिल्ली की टीम ने अभी तकअपने चार गेंदबाज इस्तेमाल कर लिए हैं। पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन।
30 गेंदों के खेल में सिर्फ 1 चौका ही जड़ पाया है सनराइजर्स हैदराबाद वह वॉर्नर के बैट से निकला।
यहां देखें इस मैच की LIVE कॉमेंट्री
तीन ओवर बाद सनराइजर्स का स्कोर
सनराइजर्स बिना कोई विकेट गंवाए 17 रन, अब तक सिर्फ लगा है एक चौका
पहला ओवर: इशांत शर्मा कर रहे बोलिंग- इस सीजन में पहली बार बोलिंग अटैक पर
पहले ओवर के बाद 9 रन, ओवर से कोई बाउंड्री नहीं लेकिन सिंगल और डबल के सहारे स्को 9 रन
दिल्ली की टीम में आज अनुभवी इशांत शर्मा (Ishant Sharma) चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं।
दोनों टीमों का प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी साव, शिखर धवन, ऋषभ पंत (WK), श्रेयस अय्यर (C), शिमरॉन हैटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, इशांत शर्मा, एनरिच नोर्त्जे
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (C), जॉनी बेयरस्टो (WK), केन विलियमसन, मनीष पांडे, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, टी. नटराजन
लगातार 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही दिल्ली कैपिटल्स (DC) आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से मुकाबला होना है। दिल्ली जहां आज जीत की हैटट्रिक लगाना चाहेगी, वहीं सनराइजर्स पर लगातार तीसरी हार का खतरा मंडरा रहा हैं।







