इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सत्र के सुपर सैटरडे का पहला मुकाबला शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ। अब दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) आमने-सामने हैं। यह मैच शारजाह में खेला जा रहा है। मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया।
दिल्ली और कोलकाता में भिड़ंत, यहां देखें मैच की लाइव कॉमेंट्री
4.4 ओवर में दिल्ली की फिफ्टी
पृथ्वी साव और शिखर धवन ने छोटे मैदान का जमकर फायदा उठाया है। 4.4 ओवर में उसकी हाफ सेंचुरी पूरी हुई।
पृथ्वी के निशाने पर पैटिंसन
0 1 1 4 6 1
तीसरा ओवर करने आए जेम्स पैटिंसन को पृथ्वी साव ने जमकर निशाना बनाया। उन्होंने इस ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया। 6 गेंद में 13 रन बने।
दिल्ली की पारी शुरू
दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू, पृथ्वी साव और शिखर धवन मैदान पर उतरे, पैट कमिंस को पहला ओवर। पहली गेंद पर पृथ्वी ने हल्के बल्ले से खेलकर एक रन लिया। साव और दिल्ली का इसके साथ ही खाता खुल गया है।
प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी साव, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमेयर, मार्कस स्टॉयनिस, कागिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, एनरिक नॉर्त्जे, अमित मिश्रा, हर्षल पटेल
कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, सुनील नरेन, दिनेश कार्तिक (w/c), इयान मोर्गन, राहुल त्रिपाठी, आंद्रे रसल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती
बता दें कि केकेआर धीरे-धीरे लय में लौटता दिख रहा है जबकि दिल्ली को दो जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा। दोनों ही टीमें इस टूर्नमेंट में अंकों के लिहाज से बराबरी पर हैं। दोनों को ही अभी तक तीन-तीन मैच खेलकर 2 में जीत और 1-1 में हार मिली है। अंकतालिका में भी दिल्ली दूसरे और केकेआर तीसरे स्थान पर है और दोनों के 4-4 अंक हैं।
आमने सामने: DD vs KKR
- कुल मुकाबले 24
- दिल्ली जीती 10
- कोलकाता जीता 13
- रद्द 1
KKR vs RR IPL 2020: यंग प्लेयर्स के बूते जीता कोलकाता, क्या बोले कैप्टन दिनेश कार्तिक?
नंबर्स गेम
- 19 सिक्स लगाए हैं कोलकाता नाइटराडइडर्स ने अभी तक टूर्नमेंट में, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 13 सिक्स ही लगा सकी है
- 11 सिक्स लुटाए हैं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक टूर्नमेंट में। सबसे कम सिक्स इसी टीम के बोलर्स पर लगे हैं
टॉप परफॉर्मर- बैटिंग
- DC: ऋषभ पंत (3 मैच 96 रन)
- KKR: शुभमन गिल (3 मैच 124 रन)
संजू सैमसन या ऋषभ पंत, कौन है बेहतर? IPL के बीच उठे सवाल
बोलिंग
- DC: कागिसो रबाडा (3 मैच 7 विकेट)
- KKR: शिवम मावी (3 मैच 4 विकेट)
संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी साव, शिखर धवन, ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, कागिसो रबाडा, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, एनरिक नार्त्जे
कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), शुभमान गिल, सुनील नरेन, आंद्रे रसल, नीतीश राणा, इयोन मॉर्गन, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, शिवम मावी,पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती







