अरबपति बिजनेस मैन राधाकिशन दामानी ने एक हजार एक करोड़ रुपये का घर मालाबार हिल्स पर खरीदा है। यह अब तक का सबसे महंगा खरीदा गया घर है। इकोनाॅमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार राधाकिशन दामानी ने अपने छोटे भाई गोपालकिशन दामानी के साथ मिलकर खरीदी है। डी मार्ट के संस्थापक राधाकिशन का यह घर साउथ मुंबई में स्थित है। 

दामानी भाईयों का यह नया घर 1.5 एकड़ के एरिया में फैला हुआ है। जबकि 60,000 स्क्वायर फीट पर अभी बिल्डिंग बनी हुई है। ग्राउंड प्लस दो मंजिला इस घर की कीमत रेडी रेकनर ने 724 करोड़ रुपये आंकी है। इकोनाॅमिक्स टाइम्स के अनुसार दामानी परिवार ने इस घर के 30 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घर क्या फिर से डेवलप किया जाएगा या नहीं। 

भारतीय महिलाएं गोल्ड की जगह यहां करती हैं इनवेस्टमेंट

पिछले दो महीने में यह तीसरी बड़ी प्राॅपर्टी है जिसे दामानी परिवार ने खरीदी है। बीते वृहस्पतिवार को थाणे में 250 करोड़ रुपये की संपत्ति को खरीदा था। इकोनाॅमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 19 मार्च को भी दामानी ने 39000 स्क्वायर फीट की एक प्राॅपर्टी मुंबई में ही 113 करोड़ रुपये में खरीदी थी। 

बिड़ला और गोदरेज भी हैं इस लिस्ट में शामिल 

2015 में कुमार मंगलम बिड़ला ने 30,000 हजार स्क्वायर फीट का घर 425 करोड़ रुपये में खरीदा था। तब उन्होंने 2012 में माहेश्वरी के 400 करोड़ रुपये में खरीदे घर का रिकार्ड तोड़ा था। कुछ ही समय बाद सायरस पूनावाला ने घर के लिए 750 करोड़ रुपये के लिए बोली लगाई थी। 2014 में गोदरेज ने होमी भाभा का बंगला 372 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

मंडी भाव: सरसों, सोयाबीन तेल में 50 से 100 रुपये क्विंटल की तेजी



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here