एक सरकारी कंपनी ने इस साल तगड़ा रिटर्न दिया है। इस सरकारी कंपनी के शेयरों ने डेढ़ महीने में ही निवेशकों के पैसे को करीब दोगुना कर दिया है। यह सरकारी कंपनी गुजरात मिनरल डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (GMDC) है। कंपनी मिनरल्स और लिग्नाइट माइनिंग के बिजनेस में है। इस कंपनी का मार्केट कैप 4,500 करोड़ रुपये के करीब है। कंपनी पर गुजरात सरकार का मालिकाना हक है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 151.95 रुपये है।
डेढ़ महीने में निवेशकों को मिला 93 फीसदी रिटर्न
गुजरात मिनरल डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (GMDC) के शेयर 3 जनवरी 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 73.75 रुपये के स्तर पर थे। 16 फरवरी 2022 को बीएसई में कंपनी के शेयर 142.25 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने इन डेढ़ महीने में करीब 93 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने इस साल 3 जनवरी को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा करीब 1.93 लाख रुपये होता। यानी, डेढ़ महीने में ही लगाया गया पैसा करीब दोगुना हो जाता।
यह भी पढ़ें- Paytm पर 5 क्लिक में हो जाएगा 5 लाख रुपये का इंतजाम! ऐसे करें अप्लाई
1 लाख के बन गए होते 47 लाख रुपये से ज्यादा
गुजरात मिनरल डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन के शेयर 22 सितंबर 2000 को बीएसई में 3 रुपये के स्तर पर थे। 16 फरवरी 2022 को कंपनी के शेयर 142.25 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 22 सितंबर 2000 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में इस पैसे की वैल्यू 47.41 लाख रुपये होती। GMDC के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 52 रुपये का है।
यह भी पढ़ें- नौकरीपेशा लोगों के आ रहे अच्छे दिन, 5 साल में सबसे ज्यादा होगी सैलरी इंक्रीमेंट







