Watch Video: भारतीय टीवी सीरियल्स (डेली सोप) के डायरेक्टरों की महिमा भी निराली है. कभी कभार ये डायरेक्शन के साथ ऐसा कमाल कर जाते हैं कि हकीकत की दुनिया से उसका कोई वास्ता ही नहीं होता और टीवी ऑडियंस उस सीन को मुंह फाड़कर बिना पलक झपकाए देखती चली जाती है. देखे भी क्यों न. जो चीज कभी रियल लाइफ में न देखी हो उसे रील लाइफ में देखने का मजा ही कुछ और है.

लेकिन अब देश की जनता स्मार्ट होती जा रही है, फर्जी सीन को वह तुरंत पकड़ लेती है. कुछ दिनों पहले नागिन 6 का एक प्रोमो आया था. प्रोमो के एक सीन को देखकर लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया था. ‘थपकी प्यार की 2’ नाम के सीरियल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. इसके एक सीन को देखने के बाद लोगों का पारा हाई हो गया और फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके डायरेक्टर की जमकर क्लास लगई। दरअसल नाटक में सिंदूर वर्षा के सीन को जिस ढंग से फिल्माया गया है ऐसा हकीकत की दुनिया में कभी देखने को नहीं मिलता.

यह भी पढ़ें: Watch: कलाकार की इस कलाकारी को सलाम, जमी हुई बर्फ में बनाया विशालकाय सांप, देखें ये वीडियो

पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा दृश्य
इस सीन की शुरुआत एक महिला के हाथ से बैटरी गिराने से होती है. बैटरी के जमीन पर गिरते ही एक दूसरी का पैर उस पर पड़ता है और वह फिसल जाती है. फिसलते वक्त उसका हाथ पास खड़ी एक दूसरी महिला के हाथ में रखी थाली पर पड़ता है और थाली हवा में उछल जाती है. उस थाली में सिंदूर होता है. जैसे ही सिंदूर की थाली हवा में उछलती है, वैसे ही इस कांड को रचने वाली महिला कहती है अब होगी सिंदूर वर्षा और उस थाली के नीचे आकर खड़ी हो जाती है ताकि सिंदूर उस पर आकर गिरे. सिंदूर उस महिला के ऊपर गिरने ही वाला होता है कि लाल जोड़े वाली महिला एकदम हरकत में आती है और उसे धक्का देकर खुद वहां खड़ी हो जाती  है.

यह भी पढ़ें: Trending News: नहाती हुई महिलाओं का वीडियो बनाता था शख्स, एक दिन बना रहा था साली का वीडियो, फिर जो हुआ…

सीन पर भड़के लोग
वीडियो को देखने के बाद लोग व्यंग से भरे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह बड़ा क्रिएटिव है. मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ लगता है सीरियल वाले फीजिक्स के सारे नियम भूल गए है. एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या है ये? कौन देखता है यह सब? कहां से आते हैं ये लोग. एक और यूजर ने कमेंट कर लिखा- ये अभी भी इस डायरेक्शन के साथ इस तरह के सीरियल बना रहे है?

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here