भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मोबाइल बैंकिंग ऐप योनो में गुरुवार को तकनीकी खामी रही। इसकी वजह से ऐप पर लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंक ने कहा कि सेवा को सुचारू बनाने और ऐप को ठीक करने के कदम उठाए गए हैं।
संदेश भेज कर दी खराबी का जानकारी
एसबीआई की योनो (यू नीड ओनली वन) ऐप में खामी उस दिन आई है जिस दिन भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक पर नई डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पेश करने पर अस्थायी रोक लगा दी। ग्राहकों को भेजे संदेश में एसबीआई ने कहा योनो ऐप में तकनीकी खामी आ गयी है। सेवा को सुचारू बनाने और ऐप को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं बैंक ने ग्राहकों से योनो ऐप के स्थान पर इंटरनेट बैंकिंग और योनो लाइट ऐप के इस्तेमाल का आग्रह किया है।
We request our esteemed customers to bear with us as we work towards restoring YONO SBI app to provide for an uninterrupted banking experience.#SBI #StateBankOfIndia #ImportantAnnouncement #InternetBanking #OnlineSBI pic.twitter.com/AjHb12qFGC
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) December 4, 2020
यह भी पढ़ें Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
पिछले महीने भी हुईं थीं सेवाएं बाधित
पिछले महीने 24 नवंबर को भी तकनीकी खामी की वजह से देश के सबसे बड़े बैंक की सेवाएं बाधित हुई थी। तब बैंक ने ट्वीट कर सर्वर में दिक्कत होने की जानकारी दी थी। इस बीच पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहकों को भी गुरुवार को डिजिटल सेवाएं उपयोग करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक ने ग्राहकों को संदेश भेजा, कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से हमारी इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और ऐप सेवा में परेशानी आ रही है। बैंक को इसके लिए खेद है। हमारी टीम इसे जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास कर रही है।







