बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनीषा लांबा को एक बार फिर से प्यार हो गया है. उन्होंने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान इस बात का जिक्र किया. हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उनके बॉयफ्रेंड का नाम क्या है. मिनीषा ने साल 2005 में फिल्म ‘यहां’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. मिनीषा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने कहा कि अब मैं एक प्यारे शख्स के साथ रिलेशनशिप में हूं. 

मिनीषा रेयान थाम से तलाक लेने के बाद एक बार फिर लाइफ एक्सप्लोर करना शुरू कर रही हैं. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह एक शख्स के प्यार में पड़ गई हैं. उन्होंने कहा, “हां, ‘मैं एक प्यारे शख्स के साथ रिलेशनशिप में हूं.” हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस शख्स के साथ रिलेशनशिप में हैं. इंटरव्यू के दौरान मिनीषा ने कहा, “सभी को प्यार में एक दूसरा मौका मिलता है. मेरे ख्याल से हर शख्स को प्यार करने का दूसरा मौका मिलता है.” उन्होंने आगे कहा, “मैं अपने नए रिलेशनशिप के बारे में इसलिए बात कर रही हैं हूं पुराने रिश्ते में फंसे लोगों को मूव ऑन करने में मदद मिले.”

मिनीषा ने तलाक के बारे में कही ये बात 

तलाक के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “शादी खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि जिंदगी खत्म हो गई. ऐसे रिश्ता में रहने का कोई फायदा नहीं है, जहां हम खुश ना रह सके. सभी को अपनी लाइफ का अधिकार है. हमारे समाज में तलाक को बहुत गलत समझा जाता है लेकिन महिलाएं अब अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं, आत्मनिर्भर बन रही हैं. हमें अब पास्ट के बारे में सोचने की जरुरत नहीं है.

ये भी पढ़ेंः-

फैमिली लाइफ से परेशान थी Sunil Dutt की हीरोइन, बेहद दर्दनाक थी अंतिम समय की कहानी

70-80 के दौर की इस पॉपुलर एक्ट्रेस की बेटी ने उनकी आंखों के सामने तोड़ दिया था दम, आज तक नहीं भुला पाई हैं वो सदमा!



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here