यूनाइटेड नेशंस के लिए काम करने वाले दो पत्रकार और उनके साथ काम कर रहे अन्य अफगान नागरिकों को काबुल में हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी यूनाइटेड नेशंस रिफ्यूजी एजेंसी ने दी है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि कुल कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि UN एजेंसियां ​​दुनिया भर में अपने काम की रिपोर्ट करने के लिए पत्रकारों को नियुक्त करती हैं।

वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक काबुल में तालिबान की खुफिया इकाई के एक सदस्य ने बताया है कि पश्चिमी खुफिया एजेंसियों के लिए काम करने के आरोप में काबुल में ‘कई विदेशी नागरिकों’ को गिरफ्तार किया गया था।

तालिबान ने कहा, जानकारी जुटा रहे हम

तालिबान प्रशासन की सुरक्षा और खुफिया एजेंसी, राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय ने घटना को लेकर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि इस मामले की कोई जानकारी नहीं है कि वे कब और कहां गायब हो गए। हम जानकारी जुटा रहे हैं।

यूनाइटेड नेशंस रिफ्यूजी एजेंसी ने बताया है कि हम दूसरों के साथ समन्वय कर स्थिति को सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालात को देखते हुए हम कभी और कमेंट नहीं कर रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here