जून में कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद सोने का हाजिर भाव जुलाई में आकर फिसल गया। एक से 3 जुलाई के बीच सोना 532 रुपये सस्ता हुआ है। एक जुलाई को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना 48980 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं तीन जुलाई शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 48354 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले अगर जून की बात करें तो 27 जून के बाद से अब तक सोना 48000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। जबकि, चांदी में मामूली गिरावट आई है। इसके बावजूद विशेषज्ञों का अनुमान है कि दीवाली तक सोना 53000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। 

यह भी पढ़ें: आज से खरीदें सस्ता सोना, इस रेट पर बेच रही मोदी सरकार, जानें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से जुड़ी 10 बड़ी बातें

तारीख सोने का हाजिर भाव सुबह (Rs/10Gm)

शाम का भाव

(Rs/10Gm)

3 जुलाई 2020 (शुक्रवार) 48357 48354
2 जुलाई 2020 (गुरुवार) 48490 48308
01 जुलाई 2020 (बुधवार) 48980 48886
30 जून 2020 (मंगलवार) 48534 48559
29 जून 2020 (सोमवार) 48600 48554
26 जून 2020 (शुक्रवार) 48043 48234
25 जून 2020 (गुरुवार) 48236 48137
24 जून 2020 (बुधवार) 48482 48575
23 जून 2020 (मंगलवार) 48075 48120
22 जून 2020 (सोमवार) 48300 48130

बता दें सोने के लिए यह साल अभूतपूर्व है। अब तक यह 20 फीसद से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। अप्रैल-जून तीमाही में यह पिछले चार साल की तुलना में बेहतरीन रिटर्न दिया है। बढ़ती महंगाई के खिलाफ सोने में निवेश ज्यादा सुरक्षित है। वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण यह एक आकर्षक निवेश बन गया है। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here