तीन फीट के अजीम मंसूरी आजकल छाए हुए हैं। अपनी शादी को लेकर परेशान अजीम को मुराद शायद पूरी होने वाली है। गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में रहने वाली रेहाना के परिवार ने उनकी फरियाद सुन ली है। उन्होंने अजीम के लिए अपनी बेटी का रिश्ता भी भेज दिया है। रेहाना की लंबाई भी ढाई फुट ही है।

रेहाना अपने परिवार के साथ शहीद नगर में रहती है। रेहाना की उम्र 25 साल है। रेहाना के पिता के मुताबिक उन्होंने अजीम का वीडियो देखा। इसमें वो शादी की गुहार लगा रहे हैं। रेहाना के पिता इकबाल भी बेटी की शादी करना चाहते थे, मगर लंबाई के कारण ही उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। वो इसको लेकर खासा परेशान भी थे। मगर अब उन्हें लग रहा है कि उनकी बेटी की शादी अजीम से हो जाएगी।

परिवार को अजीम के जवाब का इंतजार
रेहाना के परिजनों ने अजीम को बिचौलिए के जरिये रिश्ता भेजा है और बड़ी ही बेसब्री से वो अजीम ओर उनके परिजनों के जवाब का इन्तजार कर रहे हैं। वहीं रेहाना भी घर के तमाम कामकाज करती हैं और सिलाई का कोर्स भी किया हुआ है। रेहाना भी कैमरे पर कहती हुई नजर आई कि जैसा परिवार वाले करेंगे वो उसमे खुश हैं।

घोड़ी पर डांस करते नजर आया तीन फीट का युवक, वीडियो वायरल

अजीम के पिता ने लड़की का फोटो मंगवाया
दूसरी ओर इन दोनों परिवार में रिश्ता जोड़ने वाले हारून ने बताया कि उन्होंने अजीम की वीडियो देखी थी। साथ ही रेहाना का परिवार भी हाइट कम होने की वजह से अपनी बेटी की शादी को लेकर खासे परेशान थे। हारून ने ही अजीम के परिजनों से संपर्क साधा, जिसके बाद अजीम के पिता ने रेहाना का फोटो भी मंगवाया।

बता दें जिस तरह शामली के 26 वर्षीय अजीम ने मुख्यमंत्री के साथ थाने में अपनी शादी की गुहार लगाई थी, तभी से अजीम सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ऐसे में जगह-जगह से उनके लिए रिश्ते आने शुरू हो गए. इसी कड़ी में गाजियाबाद से भी रेहाना का रिश्ता अजीम के लिए भेजा गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here