क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने गुरुवार को कहा कि सिडनी में कोरोना वायरस के ताजा मामले सामने आने के बावजूद तीसरा टेस्ट अपने शेड्यूल के मुताबिक कराए जाने की कोशिश जारी है, लेकिन हालात नहीं सुधरने पर मेलबर्न को तीसरे टेस्ट की मेजबानी के लिए ऑप्शन के तौर पर रखा गया है। सिडनी के उत्तरी तटों पर कोरोना वायरस के नए मामले मिलने के बाद 7 जनवरी से वहां शुरू होने वाले तीसरा टेस्ट को लेकर अनिश्चतता की स्थिति है। मेलबर्न में 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट होना है और वह तीसरे टेस्ट की मेजबानी की दौड़ में भी है।

क्या ENG का श्रीलंका दौरा पड़ सकता है खटाई में, जानें ईसीबी का जवाब

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, ‘हम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड को तीसरे टेस्ट और गाबा को चौथे टेस्ट की मेजबानी का पूरा मौका देंगे। सिडनी में अगर हालात में सुधार नहीं होता है तो इमरजेंसी प्लैन के तहत हम विक्टोरिया सरकार के साथ मिलकर तीसरा टेस्ट भी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर कराएंगे और चौथा टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जाएगा।’ इस पर अंतिम फैसला बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान लिया जाएगा। वैसे सिडनी के उत्तरी तटों पर हालात बेहतर हुए हैं, लेकिन ऐसी आशंका है कि क्वींसलैंड जरूरी रियायत नहीं देगा यानी खिलाड़ी और ब्रॉडकास्टर्स सिडनी से ब्रिसबेन ट्रैवल नहीं कर सकेंगे जहां चौथा टेस्ट होना है।

विराट की पैटरनिटी लीव को लेकर BCCI पर भड़के गावस्कर, वायरल हुए Memes

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने कहा कि बोर्ड रियायतों के लिए क्वींसलैंड सरकार के संपर्क में है। इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट क्लब के सीईओ स्टुअर्ट फॉक्स ने गुरुवार को कहा कि क्लब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लगातार दो टेस्ट की मेजबानी करने के लिए तैयार है, लेकिन वह चाहेंगे कि पारंपरिक तौर पर सिडनी में नए साल में खेला जाने वाला टेस्ट उसी मैदान पर हो।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here